कैम्ब्रिज स्कूल बुधनी में बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
बुधनी | 18 मार्च 2026
कैम्ब्रिज स्कूल, बुधनी के खेल मैदान पर बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार खेल प्रदर्शन किया।
मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। छात्राओं ने बल्लेबाजी और फील्डिंग में अच्छा प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूल स्टाफ और उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस तरह की खेल गतिविधियों से छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।