मुलताई पुलिस का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार – लगभग डेढ़ किलो गांजा के साथ दो नाबालिगों कों किया गिरफ्तार।

🔹जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना मुलताई पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बिक्री के प्रयास को विफल किया गया।

🔹 *घटना का विवरण:* 
दिनांक 27.04.2026 को थाना मुलताई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मासोद रोड हाईवे ब्रिज के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने के उद्देश्य से आए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दो संदिग्ध व्यक्ति एक झोला लिए दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे।
पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया।

🔹 पूछताछ में दोनों के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक थैली में रखा मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ, जिसका वजन लगभग 1.408 किलोग्राम एवं अनुमानित कीमत ₹15,000/- पाई गई। साथ ही एक मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹70,000/-) भी जप्त की गई।
प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि उक्त गांजा ग्राम गरवाहा निवासी किशन दरवाई द्वारा बिक्री हेतु दिया गया था। इस आधार पर आरोपी किशन दरवाई के विरुद्ध भी अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

🔹 *कानूनी कार्रवाई:* 
इस संबंध में थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 303/26 अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 95 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। नाबालिगों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

🔹 *जप्त सामग्री:* 

 *मादक पदार्थ गांजा – 1.408 किलोग्राम (कीमत लगभग ₹15,000/-)* 

🔹 *मोटरसाइकिल – (कीमत लगभग ₹70,000/-)* 

🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:* 
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक सुनील सरेयाम, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, प्रधान आरक्षक गजराज, आरक्षक अरविंद पटेल एवं आरक्षक प्रिंस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🔹 *जन अपील:* 
बैतूल पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करें। यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करता हुआ दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करता है – आइए, मिलकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनें।