खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त
खरगोन। जिले के करही थाना पुलिस ने अवैध विदेशी शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 पेटी बीयर जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर बड़वाह से मंडलेश्वर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र इंगले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कतरगांव बड़ी नहर मार्ग पर नाकाबंदी की।
जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर रखी गई 150 पेटी बीयर बरामद की गई। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक ब्रेजा कार से ट्रॉली की पायलटिंग भी करवाई थी। पुलिस को देखकर कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जब्त शराब में 103 पेटी माउंट बीयर, 44 पेटी बोल्ट सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर तथा 3 पेटी हंटर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर शामिल हैं। कुल 1800 लीटर शराब की कीमत लगभग 5 लाख 43 हजार 600 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और ब्रेजा कार को भी जब्त कर लिया है। जब्त मशरुके की कुल कीमत लगभग 22 लाख 43 हजार 600 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी राजू पिता बालाराम कुशवाह, निवासी रिंजलाय गांधी नगर इंदौर को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी गोलू चंदेल की तलाश जारी है।
करही पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त खरगोन। जिले के करही थाना पुलिस ने अवैध विदेशी शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्

Continue With Google
Comments (0)