पुलिस की नाक के नीचे से हनुमान मंदिर में चोरी

बरगी पुलिस लाइन स्थित हनुमान मंदिर में चोरी से उठे सवाल

बरगी : बरगी थाना परिसर स्थित पुलिस लाइन हनुमान मंदिर से कल दिनदहाड़े हुई चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली एवं ग्राम की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिये है थाने की नाक के नीचे से लाखों के चांदी के छत्र एवं मुकुट दिनदहाड़े चोरी हो गए मामला बरगी थाना परिसर में स्थित पुलिस लाइन में बने हनुमान मंदिर का है जहां कल दोपहर चोरो ने हाथ साफ कर दिया जिसमें लाखों के हनुमान जी पर चढ़े छत्र एवं मुकुट अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिये गए मामले की जानकारी तब लगी जब पुजारी जी मंदिर पहुंचे और मंदिर की सामग्री गायब देख आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को जानकारी दी गई पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है 

महीनों से बंद पड़े कैमरे: पूरी बरगी में जनभागीदारी एवं पुलिस के सहयोग से लगभग 40 कैमरे लगवाए गए थे परंतु मेंटेनेंस के अभाव में ये सभी कैमरे महीनों से बंद पड़े है जिससे चोरों के मन में भय नहीं रहा कैमरे लगने के बाद बरगी में होने वाली चोरियों में अंकुश भी लगा था परंतु दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने पुलिस की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए है

बरगी पुलिस की नाक के नीचे हुई इस चोरी से पुलिस को भी अपनी नाक बचाने की पड़ी है इसी लिए बरगी पुलिस ने अपराधियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है देर रात जानकारी मिली थी कि कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे है जिससे जल्द ही चोरों को पुलिस द्वारा पकड़ लिया जाएगा