एक नाबालिक कबड्डी खिलाड़ी ने नेशनल रेफरी ओर अपने ही कोच के खिलाफ थाने पहुचकर छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो तथा छेड़खानी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिया है

 हरदा जिले की टिमरनी तहसील की एक नाबालिक कबड्डी खिलाड़ी ने अपने ही कोच अंकित जोशी के खिलाफ टिमरनी थाने में छेड़खानी की शिकायत कराई है पीड़ित नाबालिग खिलाड़ी ने बताया है कि वह पिछले 5 वर्षों से अंकित जोशी के पास कबड्डी का प्रशिक्षण ले रही है गौर तलब है कि अंकित जोशी नेशनल कबड्डी रेफरी है और टिमरनी नगर में BJP के स्पोर्ट प्रकोष्ट का नगर अध्यक्ष भी है 

पीड़िता खिलाड़ी ने अपनी शिकायत में कहा है कि 24 मई को कोच अंकित जोशी ने मुझे अपने घर खाना बनाने के बहाने बुलाया था उस समय अंकित के घर पर कोई और अन्य सदस्य नहीं था तभी मौका पाकर अंकित जोशी ने  मेरे साथ छेड़खानी तथा अश्लील हरकतें की घटना के बाद से ही नाबालिक खिलाड़ी ने डर के कारण कबड्डी के अभ्यास के लिए ग्राउंड पर जाना बंद कर दिया परिवार के पूछने पर भी उसने अपने परिजन को भी इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया जब परिजनों ने जोर देकर कहा कि वह कबड्डी के अभ्यास के लिए ग्राउंड क्यों नहीं जा रही है तब बालिका ने कोच की इस घिनोनी हरकत के बारे में अपने परिजनों को सारी बातें बताइए इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर टिमरनी थाना पहुंचे और आरोपी कोच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई ।

टिमरनी की SDOP आकांक्षा तलया में बताया कि नाबालिक की शिकायत पर आरोपीय कोच अंकित जोशी के खिलाफ BNS की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और जहां जारी है  ।

टिमरनी स्पोर्ट्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में नगर पंचायत के अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यह जो घटना है उसकी में कड़ी निंदा करता हूं और मामले में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए अगर आरोपी कोच दोषी है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और अगर प्रकरण  झूठा है तो कोच को नया मिलना चाहिए ।