नेशनल हाईवे-30 पर अतिक्रमण हटाने का अभियान: दस्तावेजों की कमी से कार्रवाई रुकी
रीवा जिले के चाकघाट स्थित नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के पालन में की गई। राजस्व, पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अभियान की शुरुआत की।
इस अभियान के दौरान हाईवे की भूमि पर बने लगभग 20 दुकानों और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
हालांकि, अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को बीच में ही रोकना पड़ा। इसका कारण तकनीकी ड्राइंग और सीमांकन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों की अनुपलब्धता थी। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही संबंधित अभिलेख प्राप्त होंगे, शेष अतिक्रमणों के विरुद्ध अभियान पुनः शुरू किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत हाईवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बाइट: राजेश तिवारी (तहसीलदार त्यौंथर)
Continue With Google
Comments (0)