विकाश खण्ड क्षेत्र रामनगर के ग्राम पंचायत बड़ा इटमा में जनकल्याण छावनी का रहा आयोजन जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी अमले ने ग्रामीण जनो की समस्याओ को सुना वस्तु स्थिति अनुसार निराकरण किया। 
           जनकल्याणकारी छावनी पर जनप्रतिनिधियों में अमरपाटन विधायक डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल एवं सरपंचों में बड़ा इटमा, नादो, सुलखमा, देवरा, खारा के ग्राम प्रधान रहे।
           प्रशासनिक अधिकारियों में 
 एसडीएम एस.पी. मिश्रा, जनपद पंचायत सीईओ भारती दीक्षित, बीएमओ डॉ. आलोक अवधिया, तहसीलदार अनामिका सिंह, समन्वयक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रताप शुक्ला, नायब तहसीलदार ललित धार्वे, रोशनलाल रावत, बरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी संजय सिंह, की मौजूदगी रही। 
              कर्मचारी में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग , कृषि विभाग , पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनपद रामनगर के पीसीओ अशोक शर्मा, उपयंत्री राजाराम चंदेल पंचायत सचिव एवं जीआरएस कर्मचारियों ने ग्रामीण जनो की समस्याओ को सुना पात्र हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत करते हुए लाभान्वित होने की जानकारी दी।