🧹 स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव — यही हमारा संकल्प! 🌿
आज शासकीय प्राथमिक शाला चौथियान टोला में जनपद पंचायत गंगेव अध्यक्ष श्री विकास तिवारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री बालेंद्र तिवारी सहित तिवनी गांव के युवाओं, ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से अब हर रविवार अलग-अलग गांवों एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान जारी रहेगा।
आइए, मिलकर अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाएं।
🌿 “स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव” 🌿
स्वच्छगांवसमृद्धगांव स्वच्छताअभियान विकासतिवारी बालेंद्रतिवारी गंगेव तिवनी स्वच्छभारत जनभागीदारी
Continue With Google
Comments (0)