एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एसडीओपी कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण
कार्यक्रम में शामिल हुए स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख,पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प 

मुलताई। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख मुख्य रूप से शामिल हुए।
जहां नपा अध्यक्ष नीतू परमार, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों नें पौधारोपण कर उसकी देखरेख का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एसडीएम राजीव कहार नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी, थाना प्रभारी विकास पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। 
सभी नागरिकों को इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।