बुधनी क्रिकेट लीग के भव्य ऑक्शन में दिखा युवाओं का उत्साह, 16 टीमों ने लिया हिस्सा
बुधनी। नगर के नयन श्री गार्डन में गुरुवार शाम बुधनी क्रिकेट लीग का भव्य ऑक्शन आयोजित किया गया। शाम 5 बजे शुरू हुआ ऑक्शन देर रात 11 बजे तक चला, जिसमें नगर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस ऑक्शन में कुल 16 टीमों ने भाग लिया और सभी 16 टीमों के ऑनर्स ने अपनी-अपनी टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया।
इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक पियूष मालवीय, हैं। आयोजन समिति में मुख्य भूमिका निभा रहे नितिन राठौर एवं सैलेश तिवारी के साथ समस्त बुधनी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजन की व्यवस्थाएं की गईं।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अर्जुन मालवीय, राजेश पाल, विवेक भदौरिया,, किशन मालवीय, सतेंद्र सिंह जाट, लेखराम यादव, महेश राठौर, मांगीलाल यादव, श्रीकांत शर्मा, योगेश मालवीय ,दीपेश शर्मा,नितिन केतवास , यशवंत चौहान ,मुकेश राठौड़ एवं प्रकाश राय सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
वहीं आयोजन समिति के सदस्य सोनू चौहान, करण खत्री, आदित्य यादव, अनीस राजपूत, मनोहरम व्यास ,विराट,विनीत खत्री, राजुल शर्मा,अरविंद राठौड़, सचिन वर्मा, अनुराग चौहान,अंकित प्रधान,मोनू माँझी,अनुराग मालवीय,मिल्की ठाकुर,जीतू खत्री ,सोनू अरोरा ,विकास,सहित समस्त सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
आयोजन समिति ने बताया कि बुधनी क्रिकेट लीग का आयोजन 8 दिसंबर से 13 दिसंबर 2026 तक दशहरा मैदान, बुधनी में किया जाएगा। प्रतियोगिता के भव्य शुभारंभ के साथ ही आगामी दिनों में नगरवासियों को रोमांचक क्रिकेट मुकाबले देखने को मिलेंगे।
खेल
बुधनी क्रिकेट लीग के भव्य ऑक्शन में दिखा युवाओं का उत्साह, 16 टीमों ने लिया हिस्सा
बुधनी क्रिकेट लीग के भव्य ऑक्शन में दिखा युवाओं का उत्साह, 16 टीमों ने लिया हिस्सा
November 21, 2026 02:07 PM
1 min read
4 views
1/2
Tags:
#khel
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google