मुंगावली। मेरा युवा भारत के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थानीय मां कान्वेंट स्कूल में किया गया, जिसमें ब्लॉक के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें बालक-बालिका वर्ग में वॉलीबॉल, गोला फेंक एवं दौड़ की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
वॉलीबॉल -
बालक वर्ग में प्रथम स्थान टी.ए.व्ही. हायर सेकेंडरी स्कूल ने प्राप्त किया, वहीं द्वितीय स्थान मां कान्वेंट स्कूल ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मां कान्वेंट स्कूल की बालिकाओं ने प्राप्त किया, वहीं द्वितीय स्थान टी.ए.व्ही. स्कूल की बालिकाओं ने प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ -
बालक वर्ग में टी.ए.व्ही. स्कूल के छात्र आर्यन बागड़ी ने प्रथम, मां कान्वेंट स्कूल के छात्र सूर्यांश कुशवाहा ने द्वितीय व तरुण तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मां कान्वेंट स्कूल की अंजलि यादव ने प्रथम, टी.ए.व्ही. स्कूल की चंचल गुर्जर ने द्वितीय व खुशी अहिरवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक -
बालिका वर्ग में टी.ए.व्ही. स्कूल की छात्रा खुशी यादव ने प्रथम, मां कान्वेंट स्कूल की छात्रा भूमिका साहू ने द्वितीय व श्रेयांशी राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में मां कान्वेंट स्कूल के दिव्यांश कुशवाहा ने प्रथम, गुरदास सिंह ने द्वितीय व तरुण तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जल भागीदारी समिति के सदस्य अर्जुन सिंह दांगी, जिला समन्वयक श्रेया कंदोला, प्राचार्य कुसुम पाल, अशोकनगर से रवि जी, पवन पाल, हरपाल सिंह लोधी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को कराने में खेल प्रशिक्षक जावेद खान, विनोद पाल, आसिफ खान, ऋषि तिवारी, मुबारक खान, राम अग्रवाल, सचिन नदिया, पूनम कौर का विशेष योगदान रहा।
ये सभी खिलाड़ी आगामी तारीख में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।
Continue With Google