बुधनी: युवा शक्ति क्लब बुधनी द्वारा आयोजित युवा शक्ति कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए असाधारण रूप से रोमांचक और अविस्मरणीय रहा। ऐतिहासिक दशहरा मैदान बुधनी में चार प्रमुख टीमों के बीच हुए मुकाबले दर्शकों को मैदान में खींच लाए।
दिन का पहला मुकाबला कुचबंदिया 11 सिवनी और एच एम एकता 11 भोपाल के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले के बावजूद एच एम एकता 11 भोपाल ने अपनी उत्कृष्ट खेल शैली के दम पर यह मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया।
इसके बाद का मुकाबला खिड़कियां 11 और ग्वालियर 11 के बीच हुआ। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः ग्वालियर 11 ने जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली।
तीसरे क्वार्टर फाइनल का रोमांचक मुकाबला
दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला तीसरे क्वार्टर फाइनल में देखने को मिला, जहां एच एम एकता 11 भोपाल और ग्वालियर 11 आमने-सामने थे। यह मैच अंत तक दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहा। एच एम एकता 11 भोपाल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी, सटीक गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के सहारे मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आनंद शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह सम्मान पूर्व विधायक राजकुमार पटेल एवं बुधनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश राजपूत द्वारा ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रदान किया गया।
मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चौकों-छक्कों और विकेटों पर पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी दशहरा मैदान पहुंचकर मैच का आनंद लेते नजर आए।
युवा शक्ति क्लब बुधनी द्वारा किए गए उत्कृष्ट आयोजन, बेहतर व्यवस्थाओं और अनुशासित संचालन की चारों ओर सराहना हो रही है। यह क्लब का प्रयास न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी नई ऊर्जा दे रहा है।
Continue With Google
Comments (0)