*पुलिस पेट्रोल पंप में टैंकर से पेट्रोल निकालकर बड़े घपले को अंजाम देने वाले गिरोह का गंज पुलिस द्वारा भंडाफोड़* 

 

बैतूल पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए *पुलिस पेट्रोल पंप में पेट्रोल की हेराफेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश* किया गया है।

 

🔹 दिनांक 17/03/2026 को पुलिस पेट्रोल पंप बैतूल में कार्यरत फरियादी प्रधान आरक्षक सुखलाल उइके पिता मोहन उइके, उम्र 45 वर्ष, निवासी रक्षित केन्द्र बैतूल द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि *इंडियन ऑयल डिपो इटारसी से टैंकर क्रमांक MP 13 H 1032 में पेट्रोल एवं डीजल* लेकर आने वाले *चालक रामपाल पन्द्राम एवं परिचालक राकेश पन्द्राम* द्वारा इंडियन ऑयल के पुलिस पेट्रोल पंप के टैंक में पूरा पेट्रोल न डालते हुए 2560 लीटर पेट्रोल टैंकर में ही वाल्व बंद कर वापस रख लिया गया तथा अपने घर ले जाकर उसका आपराधिक न्यास भंग किया गया।

 

🔹 उक्त रिपोर्ट पर थाना गंज में *अपराध क्रमांक 73/2026 धारा 316(3) भारतीय न्याय संहिता* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

🔹 प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

 

🔹 कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टैंकर चालक रामपाल पन्द्राम एवं परिचालक राकेश पन्द्राम अपने-अपने निवास ग्राम धार में मौजूद हैं। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पेट्रोल को ग्राम खाखरापुरा (थाना केसला, जिला नर्मदापुरम) निवासी कमलेश बेलवंशी एवं पप्पू उर्फ विजय उइके को बेचने के उद्देश्य से *महिन्द्रा पिकअप क्रमांक MP 05 G 7317 में रखी 08 प्लास्टिक टंकियों (प्रत्येक लगभग 250लीटर क्षमता)* में मोटर एवं पाइप की सहायता से खाली किया।

 

🔹 *जब्त सामग्री* 

पुलिस टीम द्वारा ग्राम खाखरापुरा पहुंचकर कमलेश बेलवंशी एवं पप्पू उर्फ विजय उइके को अभिरक्षा में लिया गया तथा बताए गए स्थान से *एक पिकअप वाहन MP 05 G 7317 एवं 08 प्लास्टिक टंकियों में भरा हुआ पेट्रोल जप्त किया गया। कुल 2005 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया, जिसकी *अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000/- रुपये* है।

 

🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 

दिनांक 18/03/2026 को निम्न आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया—

1. राकेश पन्द्राम पिता सुन्दरलाल पन्द्राम, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम धार थाना शाहपुर

 

2. रामपाल पन्द्राम पिता बब्लू पन्द्राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बार थाना शाहपुर

 

3. कमलेश उर्फ कमल बेलवंशी पिता दिलीप सिंह बेलवंशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खाखरापुरा थाना केसला जिला नर्मदापुरम

 

4. पप्पू उर्फ विजय उइके पिता प्रहलाद उइके, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खाखरापुरा थाना केसला जिला नर्मदापुरम

 

🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 

पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल जैसे आवश्यक संसाधनों की हेराफेरी एवं अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों की सतर्कता से ही इस प्रकार के संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

 

🔹 *सराहनीय भूमिका* 

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, उपनिरीक्षक नीरज खरे, सहायक उपनिरीक्षक राज पहाड़े, प्रधान आरक्षक नीलेश मीणा, प्रधान आरक्षक आशीष चौहान, प्रधान आरक्षक रामदास, प्रधान आरक्षक मंतराम, प्रधान आरक्षक सीताराम, प्रधान आरक्षक हितुलाल, आरक्षक सुरजीत जाट, आरक्षक गंजानंद वाडिया, आरक्षक सुरेन्द्र राजपूत, आरक्षक देवेन्द्र गौर, आरक्षक नवीन रघुवंशी, आरक्षक चन्द्रशेखर हिंगये, आरक्षक धीरज काले, आरक्षक नरेन्द्र एवं सैनिक नितिन साहू की विशेष भूम