चिचंडा में हुई भीषण आगजनी की घटना ,बीच बस्ती मे बना मकान जलकर हुआ खाक।

मुलताई। मंगलवार सूबह दस बजे के आसपास प्रभात पट्टन जनपद के ग्राम चिचंडा में एक मकान मे अचानक भीषण आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया, आगजनी की घटना से पीड़ित इमरतलाल सहाने को भारी नुकसान पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि बीच बस्ती मे बने मकान मे अचानक लगी आग देखते ही देखते पूरे घर मे फैल गई जिसनें इमरतलाल सहाने के घर को पुरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया,अचानक हुई आगजनी मे पूरा मकान जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका के दोनों दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
समय रहते आग बुझा ली गई, वरना आसपास के अन्य मकान भी इसकी चपेट में आ जाते।
आगजनी की इस घटना में घर में रखा अनाज, जेवर, नगदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, समय रहते एक गाय कों बचा लिया गया फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है, ग्रामीणों नें पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की है।
नपा की दमकल टीम की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया।