*कैम्ब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल से चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन*
कैंब्रिज स्कूल बुधनी के 4 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन कैंब्रिज स्कूल के चार खिलाड़ी आलोक गुप्ता , प्रणय राठौर, कनक यादव,वंशिका सोनी,का सब जूनियर शॉर्ट हैंडबाल में नेशनल के लिए चयन हुआ जिसमें हैंडबॉल एसोसिएशन सीहोर बुदनी के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माला पहनाकर ओर खिलाड़ियों का स्वागत और युवा शक्ति क्लब द्वारा मेडल पहनाकर कर एक रैली निकाली गई नगर के बस स्टैंड से तहसील होते हुए बुदनी के दशहरे मैदान पर समाप्त की गई जिसमें रग्बी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अर्जुन मालवीय सचिव सतेन्द्र सिंह सिवाच हैंडबॉल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी सचिव राजेश यादव कोच मो इरफ़ान युवा शक्ति क्लब के अध्यक्ष मंटू खान, सोनू चौहान , शिक्षक,हैंडबॉल खिलाड़ी और विद्यार्थियों ने चारों खिलाड़ियों का सम्मान कर शुभकामनाएं और बधाई दीं।
अब यह खिलाड़ी आंध्रप्रदेश तिरुपति में होने वाली सब जूनियर शर्ट हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए 16032 अंडमान एक्सप्रेस 1 फरवरी 2026 को इटारसी जंक्शन से तिरुपति के लिए रवाना होंगे। जानकारी के हिसाब से यह चारों खिलाड़ी कैम्ब्रिज हाई सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी हैं।
इस अवसर पर कैम्ब्रिज विद्यालय के डायरेक्टर महोदय श्री राजेश यादव जी, प्राचार्या महोदया श्रीमती पुष्पा यादव जी एवं एवं समस्त शिक्षकगण श्री प्रवीण दुबे , श्री मयंक यादव , श्री दीपक ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Continue With Google
Comments (0)