शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन

 ---

बैतूल 27 फरवरी 2026

   शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। 

         शिविर में डीपीओ द्वारा बालिकाओं के लिए संचालित समस्त विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती अनामिका तिवारी द्वारा वन स्टाप सेंटर की जानकारी बालिकाओं को दी गई एवं वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा शिविर में पिंक लाइसेंस बनाने के लिए बालिकाओं के ऑनलाइन आवेदन किए गए। 

      शिविर में शहरी परियोजना अधिकारी श्री निरंजन सिंह डोडवे, जिला परिवहन कार्यालय के श्री योगेश, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था प्राचार्य सहित स्टाफ उपस्थित रहा।