मोही में आयोजित भव्य इनामी आदर्श पट बैल दौड़ प्रतियोगिता का समापन
कांग्रेस नेता हर्षवर्धन धोटे ने किया पुरस्कार वितरण
बैतूल/मुलताई: ग्राम मोही में आयोजित आदर्श पट बैल दौड़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में ग्रामीणों का पारंपरिक खेलों के प्रति उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता हर्षवर्धन धोटे, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संजय सरदार यादव, तक़ी उल हसन रिज़वी, मोहम्मद अफसर, जींदु गायकवाड़ और पवन सिंह राठौड़ ने विशेष रूप से शिरकत की।
सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने वाला बताया।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता हेम सिंह चौहान ने की, और उनके मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
अतिथियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का आह्वान किया।
समापन के अवसर पर आयोजकों ने सभी अतिथियों और ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया।
Continue With Google
Comments (0)