युवा शक्ति क्लब का सम्मान समारोह आयोजित, स्वच्छता एम्बेसडर अर्जुन मालवीय का मनाया जन्मदिवस
बुधनी। बस स्टैंड प्रांगण में रविवार को युवा शक्ति क्लब द्वारा गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दशहरा मैदान पर आयोजित युवा शक्ति कप क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग देने वाले खिलाड़ियों, प्रायोजकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों एवं पत्रकारों का वरिष्ठजनों की उपस्थिति में सम्मान किया गया।
मंच से अतिथियों ने सभी सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए युवा शक्ति क्लब की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन नगर में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता, सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि तथा स्वच्छता एम्बेसडर अर्जुन मालवीय का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, नागरिक एवं युवा शक्ति क्लब के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Continue With Google
Comments (0)