संस्कार भारती द्वारा वसंत उत्सव–2026 का शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
खंडवा। संस्कार भारती के तत्वावधान में वसंत उत्सव–2026 का शुभारंभ सोमवार को रामेश्वर आम्र कुंज में हुआ। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, साहित्यकार एवं कला प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखक डॉ. श्रीराम परिहार सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वसंत उत्सव के अवसर पर शास्त्रीय कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया।
इसके साथ ही रंगमंच कलाकारों द्वारा नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसमें सामाजिक सरोकारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, कला और साहित्य को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
संस्कार भारती द्वारा आयोजित यह वसंत उत्सव आने वाले दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ जारी रहेगा।