खेड़लीबाजार आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित
5-6 वर्ष के बच्चों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने किया प्रोत्साहित
फोटो -
बैतूल। परियोजना आमला के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र खेड़लीबाजार में मंगलवार 24 मार्च को 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सरपंच अतूल पारखे तथा जनपद सदस्य राजेश पहाडे ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होती है। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक गजानंद पाठेकर, सुपरवाइजर ममता पाटील तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना पण्डाग्रे, प्रमिला पण्डोले, पूजा बामने और सहायिका भी उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और विद्यारंभ प्रमाण पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Continue With Google
Comments (0)