,*शहीद दिवस पर निकाला पैदल मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि*

*जहां ऐसे क्रांतिकारियों ने जन्म लिया वहां जन्म लेना सौभाग्य की बात*

फोटो-पैदल मार्च न्यूज़

बैतूल। शहीद दिवस के अवसर पर खेल मंत्रालय भारत सरकार और द्वारा सोमवार को कारगिल चौक पैदल मार्च निकाला गया करगिल चौक से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से होते हुए  मेरा युवा भारत प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम पूर्व कैप्टन पुरुषोत्तम सूर्यवंशी, पूर्व सूबेदार जगदीश गावंडे, पूर्व सूबेदार संतोष चौधरी के आतिथ्य में और जिला अधिकारी मेरा युवा भारत सुषमा गवली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। यात्रा में जोश व जज्बे के साथ युवा प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिन्होंने भारत माता सुखदेव, भगत सिंह राजगुरु अमर रहे, भारत माता की जयघोष के नारे लगाए। समापन स्थल पर यात्रा पहुंचने पर सुखदेव, भगत सिंह,  राजगुरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर सुषमा गवली ने बताया कि युवाओं को देशभक्ति और महापुरुषों के चरित्र को अमल करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शहीद दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसका आज समापन किया गया। 21 मार्च को रील कंपटीशन, 22 मार्च को स्वच्छता व सैनिक सम्मान और आज 23 मार्च को पदयात्रा का आयोजन किया गया इसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें जिसमें बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। पुरुषोत्तम सूर्यवंशी ने कहा की भारत पर जन्म लेना सौभाग्य की बात है जहां पर सुखदेव, भगत सिंह व राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों जन्म हुआ है। कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ठाकुर ने व आभार ग्रीन आर्मी युवा मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र पवार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संतोष चौधरी ने सैनिक संबंधी जानकारी से अवगत कराया व प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिक संघ सचिव हरिराम पवार, सचिव सैनिक संघ सुशील उदयपुरे डॉ.महेश गुंजेले, संजय पप्पी शुक्ला, राम नारायण शुक्ला, राधे लाल बनखेड़े, रोशन कनाठे, संजय पंडाग्रे, मनीष धुर्वे, प्रतीक्षा जांगड़े, नंदिनी नामदेव, निमिष मालवीय, डॉ.सागर बिनझाड़े, अखिलेश खडिय़ा, अभिषेक नामदेव, पायल माहवरे, अनिकेत परिहार, निकिता धुर्वे आदि मौजद थे।