विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि
---
बैतूल 17 मार्च 2026
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल के निज निवास पहुंचकर उनसे एवं उनके परिजनों से भेंट की तथा उनकी पुत्री दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत की शांति एवं परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत की शांति की प्रार्थना की।
000

Continue With Google
Comments (0)