16 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का विधायक देशमुख ने किया लोकार्पण  

मुलताई - विकासखंड प्रभात पट्टन अंतर्गत ग्राम सिरसावाडी में क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा मुख्यमंत्री विशेष निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक  चंद्रशेखर देशमुख द्वारा विकासखंड प्रभात पट्टन अंतर्गत ग्राम सिरसा वाडी में मुख्यमंत्री विशेष निधि से 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का  लोकार्पण किया गया l विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा  सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी, गांव में सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए  भवन नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था l  अब सामुदायिक भवन बनने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी l श्री देशमुख ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जन सेवा के लिए  वह प्रतिबद्ध है l क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से  कई विकास कार्य  किए जा रहे हैं l लोकार्पण के अवसर पर प्रभात पट्टन जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनाली विनोद पटेल,  जनपद सदस्य नितेश काले, सरपंच उषा चंद्रशेखर गीद, प्रभात पट्टन मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़, मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोडकी, भाजपा नेता राजेश पाठक,  रोशन देशमुख सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे l