भगवा पार्टी की बैठक में नए पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी, संगठन मजबूत करने का संकल्प

 

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री ने हर माह बैठक करने दिए निर्देश

 

नवरात्र के शुभारंभ पर नए पदाधिकारियों को टोपी और गमछा भेंट कर किया सम्मान

फोटो - 

बैतूल। गुड़ी पाड़वा पर्व और हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भारतीय गण वार्ता द्वारा पदग्रहण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन आयोजित इस बैठक में भगवा पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नव वर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं तथा संगठन विस्तार का संकल्प लिया।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों को अपना कार्यभार पूरी लगन और ईमानदारी से निभाने का मार्गदर्शन दिया। जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय ने पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत और विशाल बनाने के साथ सदस्य संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। प्रदेश संगठन मंत्री राजेश रावत ने सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए हर माह बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। संगठन मंत्री विजय नागले ने पुरुषों के साथ महिलाओं को भी संगठन में आगे लाने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश संगठन मंत्री राजेश रावत और जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय ने सभी नए पदाधिकारियों को टोपी और गमछे भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बुधराव वाघमारे को संगठन मंत्री बैतूल, श्रीकांत बनखेड़ को किसान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष मुलताई, सुरेंद्र वानखेड़े को जिला महामंत्री बैतूल, सुनील पांसे को ब्लॉक उपाध्यक्ष मुलताई, तरुण पोर्ट फोड़े को युवा मोर्चा संगठन बैतूल, सुकेश बड़घरे को ब्लॉक महामंत्री मुलताई और संतोष राव बारमासे को ब्लॉक संगठन मंत्री मुलताई की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश रावत, जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय, संगठन मंत्री विजय नागले, वार्ड अध्यक्ष पवन राठौड़, वार्ड अध्यक्ष अजीत जैन, ग्रामीण युवा प्रभारी ऋषि पाटिल, जिला उपाध्यक्ष शिव नामदेव, जिला महामंत्री दीपक वर्मा, सुनील तावडे, राजेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।