जेरोंन (निवाड़ी): जेरोंन महोत्सव के सत्रहवें संस्करण, जेरोन महोत्सव-2026 में रविबार को हजारो की संख्या में क्षेत्र व जिले के विभिन्न अंचलो से उपस्थित जनसमूह ने दिल खोल कर देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमो में दिल्ली और नागपुर के खेल का जम कर आनंद उठाया| अन्तर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे सेमी फाइनल में मुख्य अतिथि भाजपा के बरिष्ट नेता पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल यादव ने कहा कि जिले के जाग्रत नगरों में इस नगर का अपना अलग स्थान है जेरोन महोत्सव का उत्साह हर वर्ष जबां रहता है क्योंकि जेरोन महोत्सव सामजिक सौहाद्र का सबसे बड़ा मेला है हमेशा प्रेम और विश्वास की नींव पर टिका यह महोत्सव जंन चेतना का अद्वितीय मंच है और यह महोत्सव विकास की ओर अग्रसर है आपने मुझे आशीर्वाद देकर विधायक बनाया, और मैने नगर पंचायत में विकास के लिए करोड़ो के काम दिलाकर विकास की नींव रखी थी , आप सब मे वादा करता हूं आप सब पुनः अपना आशीर्वाद प्रदान करे ये जेरोन का खेल मैदान और मेला ग्राउंड दिल्ली और भोपाल के जैसा बनेगा आप सबकी हर मांग पूरी करने में कोई कसर नही छोडूगा है, साथ ही में इस विशाल जनसमूह को धन्यवाद देना चाहता हूँ की उन्होंने अपना समर्थन मुझे दे कर अपने दिल में जगह दी, जिसका में सदेव आभारी रहूँगा|
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जनपद पृथ्वीपुर अध्यक्ष मकुंदी कुशवाहा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश शर्मा जिला महा मंत्री कमलेश जैन जिलामंत्री राजेश साहू ब्रजेन्द्र मिश्रा पार्षद बबलू भारती,मण्डल अध्यक्ष लखन रैकवार ,मान सिंह दांगी रमेश कुशवाहा बीरेंद्र अहिरवार जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सरपंच प्रताप यादव,मंगल यादव,बीर सिंह यादव बंशी रजक जनपद सदस्य राजू प्रजापति बबलू यादव रामु यादव चिंटू यादव सहित नगर व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मातादीन पस्तोर ने की इस अवसर पर अपने उदबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष मातादीन पस्तोर ने समिति की ओर से खेल स्टेडियम एबम मेला ग्राउंड के निर्माण की मांग की बही पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राकेश शर्मा ने नगर व क्षेत्र वासियों से क्षेत्र के विकास के लिए डॉ शिशुपाल यादव को पुनः विधायक बनाने के लिये अपना आशीर्वाद प्रदान करने का आवाहन किया सभी अतिथियों ने महोत्सव की भव्यता की सराहना करते हुए हरसम्भव मदद का वादा किया इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ के अलावा हजारो की संख्या में जनमानस मौजूद रहा समिति की ओर से अतिथियो का तिलक माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया
आज के मैच में नागपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए दिल्ली टीम के 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नागपुर टीम 19 .3 ओवर में केवल 139 रन पर ही आल आउट हो गई और दिल्ली टीम ने 115 रनों से नागपुर पर विजय हासिल कर फाइनल में स्थान पक्का किया दिल्ली के हरफनमौला खिलाड़ी आयुष शंकर ने 52 गेंदों में 111 रन दश चौका और दस छक्कों की मदद से बनाये व शतकीय पारी के लिये उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयुष शंकर को ही मैन ऑफ दा मैच चुना गया। आज सोमबार 2 फरवरी 2026 को टूर्नामेंट का फाइनल मैच दिल्ली और हरियाणा के बीच खेला जाएगा

Continue With Google
Comments (0)