नवीन एसडीएम भवन शुरू न होने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश, आमरण अनशन की चेतावनी
त्योंथर। त्योंथर में नवीन एसडीएम भवन बनकर तैयार होने के बावजूद उसमें कार्यालय संचालन शुरू नहीं होने से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।
इसी क्रम में अधिवक्ता अशोक तिवारी चंदेला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम त्योंथर श्री पी.एस. त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से नवनिर्मित एसडीएम भवन में शीघ्र कार्यालय संचालन प्रारंभ करने की मांग की गई है।
अधिवक्ता अशोक तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय चुनरी गांव में संचालित हो रहे हैं, जिससे अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही नवीन भवन में कार्यालय संचालन शुरू नहीं किया गया, तो वे 2 अप्रैल से तहसील कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठेंगे।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कितनी तत्परता दिखाता है या फिर अधिवक्ताओं को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Continue With Google
Comments (0)