आज मनगवां विधानसभा की जनपद पंचायत गंगेव की ग्राम पंचायत पिपरहा में अटल ग्राम सुशासन भवन का लोकार्पण एवं 25.00 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अटल सुशासन भवन की वाउंड्री वाल एवं 15.00 लाख रुपए की लागत से निर्मित हुई ग्रेबल सड़क का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंत्योदय से राष्ट्रोदय के मूलमंत्र को साकार करने की दिशा में सतत अग्रसर है।जो जनकल्याण के कार्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं को धरातल में मूर्त रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनगवां विधानसभा से विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति, जनपद पंचायत गंगेव के अध्यक्ष श्री विकास तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्री मृत्युंजय मिश्रा, जनपद सदस्य श्री रावेन्द्र पटेल, श्री महेन्द्र त्रिपाठी सरपंच पिपरहा, श्री दिलीप त्रिपाठी सरपंच देउरा, श्री केसी तिवारी सरपंच मौहरिया, श्री जगत नारायण मिश्रा सरपंच सहेबा, श्री उपेन्द्र पांडे सरपंच सिसवा, श्री सौखीलाल कोल मंडल अध्यक्ष भाजपा,श्री शास्त्री जी सरपंच खैरा, भाजपा नेता देवव्रत त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, क्षेत्रीय वरिष्ठ जन, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन आशीष तिवारी निर्मल ने किया।
मध्य प्रदेश स्पेशल
जनपद पंचायत गंगेव की ग्राम पंचायत पिपरहा में अटल ग्राम सुशासन भवन का लोकार्पण
April 28, 2026 08:41 PM
1 min read
115 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google