अहमदपुर में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप: एक अनूठी पहल

सीहोर, अहमदपुर - (बसीम उददीन)

सीहोर के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री अखिलेश राय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में, सहयोग हॉस्पिटल, अहमदपुर द्वारा एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान करना है।

सहयोग हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर दयाल गुर्जर और डॉक्टर राजकुमार ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इस पहल का हिस्सा बनें।

विशेष सूचना: मुफ्त नेत्र जांच

इस शिविर का एक विशेष आकर्षण मुफ्त नेत्र जांच है, जिसे आपकी आँखों की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन सुदर्शन नेत्रालय और अमन आई केयर हॉस्पिटल, भोपाल के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा, जो आपकी आँखों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करेंगे।

शिविर का आयोजन विवरण:

  • स्थान: सहयोग हॉस्पिटल, अहमदपुर
  • दिनांक: 7 अप्रैल, मंगलवार
  • समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक

यह स्वास्थ्य कैंप श्री अखिलेश राय के समाज सेवा के प्रति अनवरत योगदान का एक प्रतीक है। सभी नागरिकों से निवेदन है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और भारी संख्या में पधार कर अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

आयोजन कर्ता की अपील:

हम आशा करते हैं कि आप सभी इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनकर इसे सफल बनाएंगे।

निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं:

सहयोग हॉस्पिटल अहमदपुर के विभिन्न विभागों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उपलब्ध विशेषज्ञों में शामिल हैं:

  • जनरल मेडीसिन
  • हड्डी रोग
  • स्त्री रोग
  • सामान्य रोग
  • शिशु रोग

आवश्यक सूचना:

शिविर में मरीजों की जाँच एवं इलाज निःशुल्क किया जाएगा। शिविर में आते समय मरीज अपने साथ निम्न में से एक की छायाप्रति अवश्य लाएँ: आधार कार्ड, समग्र आई.डी., आयुष्मान कार्ड। हर मरीज के साथ एक संबंधी को आने की अनुमति रहेगी। इसमें निःशुल्क जाँच, ईलाज एवं दवाईयाँ शामिल रहेंगी। मरीज अपनी पुरानी जाँच रिपोर्ट भी साथ लाना न भूलें।

शिविर में डॉक्टर द्वारा परिक्षण के बाद चिन्हित जटिल रोग एवं ऑपरेशन के मरीजों को उचित परामर्श दिया जाएगा।