बड़वानी डीजे को तमिल भाषा में मिला एक मेल दोपहर 12 बजे मिली थी सूचना , कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की दी गई थी धमकी । BDS टीमें ने किया सर्चिंग , प्रथम तल पर नही मिला कुछ भी संदिग्ध ।
बड़वानी :-जिला जज को तमिल भाषा में मिला मेल, कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप
बड़वानी। जिला मुख्यालय के कोर्ट परिसर में शुक्रवार दोपहर काफी हलचल देखने को मिली। दोपहर में अचानक पुलिस बल ने कोर्ट परिसर को अपने कब्जे में ले लिया और परिसर खाली करवाकर बंद कर दिया। कोर्ट के पास दुकानों को बंद कराया और वकीलों के चैंबर भी बंद कराए। साथ ही सामने सहित साइड व पीछे के रास्तों को सीज कर बैरीकेडिंग की गई। अचानक पुलिस की इस कार्रवाई से शहरवासी भी आश्चर्य में पड़ गए।
दोपहर करीब ढाई बजे खरगोन से आए बम निरोधक दस्ते ने पूरे कोर्ट परिसर में जांच-पड़ताल की। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। दरअसल तामिल भाषा में एक ई मेल जिला एवं सत्र न्यायालय को प्राप्त हुआ था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल पुलिस बल को कोर्ट में तैनात किया और आसपास दुकानें बंद कराई। साथ ही खरगोन से बम निरोधक दस्ता बुलाया। दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने विशेष उपकरणों के साथ डॉग स्कवॉड से पूरे परिसर के कौने-कौने में जांच की। हालांकि इस दौरान कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं इस दौरान दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कोर्ट चौराहे के आसपास लोग उत्सुकता के साथ जमा रहे। वहीं गुजरने वाले वाहन वाले व राहगीर भी अचंभित हुए। जानकारी के अनुसार इस तरह के ई मेल प्रदेश के सतना और मैहर जिले में भी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते ने जांच की थी, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।
*सतके में आए लोग व दुकानदार, धड़ाधड़ गिरी सटरे*
दरअसल जिला न्यायालय में बम की सूचना पर पुलिस प्रशासन दोपहर करीब 12.45 बजे मौके पर पहुंचा और तत्काल बैरीकेड लगाकर आवागमन सामने के रोड से डायवर्ट किया। वहीं कोर्ट के बाहर संचालित दुकानों के धड़ाधड़ सटर गिराए। इस दौरान दुकानदार और आमजन भी सतके में आ गए। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया। कोर्ट के पास सुख विलास के मार्ग को भी बंद किया। वहीं पीछे वाले मार्ग से भी आवागमन रोका गया। इस दौरान अपर कलेक्टर सोहन कनाश, तहसीलदार सोनू गोयल, एएसपी धीरज बब्बर, एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान, टीआई बलजीत सिंह बिसेन, यातायात प्रभारी विनोद बघेल सहित पुलिस व राजस्व अमला कोर्ट परिसर के आसपास तैनात रहा।
*इसे अफवाह नहीं मान सकते*
जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार जैन ने कहा कि तामिल भाषा में एक ई मेल प्राप्त हुआ था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया था। जिसके बाद पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवाकर बीडीएस दस्ते ने जांच की। हालांकि जांच में कोई ऐसी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। हालांकि ऐसे फेक मैसेज आते हैं, जो विचलित करने वाले होते हैं, लेकिन इसे अफवाह नहीं कहा जा सकता। क्योंकि ऐसे मैसेज में अगर कोर्ट के लिए आते हैं, तो आम जन में असुरक्षा का भाव पैदा होता हैं। इसलिए पुलिस के माध्यम से इसकी जांच कराई गई।
ई मेल की जांच कर रहे, जल्द ट्रेस करेंगे।
एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एक तमिल भाषा में ई मेल मिलने की सूचना दी थी। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए खरगोन से बीडीएस टीम को बड़वानी बुलाया और पूरे न्यायाल परिसर में सर्चिंग की गई। हालांकि जांच में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जो्र विस्फोटक हो या जहरीली हो।मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार के ई मेल प्राप्त हुए। साइबर व तकनीकी माध्यम से पुलिस जांच कर रही हैं। जल्द ही इसे ट्रेस कर लिया जाएगा।
*यह है मामला*
जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय बड़वानी की आधिकारिक ईमेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट और जज के दफ्तरों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे फटेंगे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक बस दस्ता के माध्यम से जांच करवाते हुए जांच रिपोर्ट सौपने का दिया आदेश।

Continue With Google
Comments (0)