🔹सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बैतूल में भव्य साइकिल रैली का आयोजन
🔹एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के संदेश के साथ निकली साइक्लोथॉन रैली
🔹पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार *लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के निर्देशानुसार जिला बैतूल में *भव्य साइकिल रैली (साइक्लोथॉन)* का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी थाना क्षेत्र में भी थाना प्रभारियों के निर्देशन में संचालित किया गया
🔹 *कार्यक्रम का उद्देश्य* युवाओं में देशभक्ति, एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा।
🔹इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी, थाना प्रभारी कोतवाली श्री देवकरण डेहरिया, थाना प्रभारी गंज श्री नीरज पाल, रक्षित निरीक्षक बैतूल श्री दिनेश मर्सकोले, यातायात प्रभारी श्री गजेंद्र केन, खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी सहित थाना कोतवाली, गंज एवं बैतूल बाजार का पुलिस स्टाफ, विशेष सशस्त्र बल 13वीं वाहिनी ग्वालियर का स्टाफ, एनसीसी, एनएसएस के छात्र-छात्राएं, नगर रक्षा समिति के सदस्य एवं जिले के बड़ी संख्या में युवक- युवतियाँ उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।
🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा पुलिस ग्राउंड बैतूल में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर शहर के मुख्य मार्गो में भ्रमण हेतु रवाना किया गया।साइकिल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पुलिस ग्राउंड बैतूल में संपन्न हुई। रैली के दौरान यातायात व्यवस्था एवं प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे।
🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश*
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि—
* इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाए, जिससे युवाओं में सकारात्मक सोच एवं अनुशासन की भावना विकसित हो।
* कार्यक्रमों में अधिक से अधिक युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
* यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाए जाएं।
* सभी आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
* कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से किया जाए, ताकि समाज में पुलिस की सकारात्मक भूमिका उजागर हो सके।
🔹इस आयोजन के माध्यम से बैतूल पुलिस ने समाज में एकता, स्वास्थ्य एवं अनुशासन का संदेश देते हुए जनसहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है।

Continue With Google
Comments (0)