भाजपा युवा मोर्चा में टीकाराम सेन बने प्रदेश पदाधिकारी
भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश टीम में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए बुंदेलखंड के युवा नेता श्री टीकाराम सेन को प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेवाल और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर की सहमति से हुई।
लंबे समय से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे श्री टीकाराम सेन ने इस नियुक्ति पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया।
टीकाराम सेन किया आभार प्रगट
- पूर्व केबिनेट मंत्री श्री गोपाल भार्गव
- ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमति रानी कुशवाहा
- जिला प्रभारी सत्यानंद गौतम
- संभागीय प्रभारी श्री गौरव रणदीव
- युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर
- प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेवाल
- मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव
श्री टीकाराम सेन ने कहा, "पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को मैं तन, मन, धन से समर्पित होकर पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगा। युवा मोर्चा को एक नई पहचान देने के लिए मैं संपूर्ण बुंदेलखंड के साथ-साथ प्रदेश में जन जन की सेवा के लिए समर्पित रहूंगा।"
उन्होंने आगे कहा, "हम जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी का सदैव आभारी रहूंगा।"
इस नियुक्ति से प्रदेश की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और युवा मोर्चा की नई दिशा की ओर कदम बढ़ाया गया है।

Continue With Google
Comments (0)