आगर मालवा। मोहर्रम पर्व के अवसर पर मोहर्रम माह की 2 तारीख को छावनी क्षेत्र में दुलदुल का जुलूस निकाला गया। जुलूस रात करीब 11 बजे मस्जिद मोहल्ला, छावनी से शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

जुलूस के दौरान कव्वालों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर माहौल को रूहानी रंग में रंग दिया। रास्तेभर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और अकीदत का इजहार किया।

दुलदुल का जुलूस मस्जिद मोहल्ला से प्रारंभ होकर मोदी खाना रोड, पुराना टॉकीज, छावनी, झंडा चौक सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए तड़के करीब ढाई बजे अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुआ।

मोहर्रम के अवसर पर निकाले गए इस जुलूस में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा।