मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने नितिन खेहुरिया को बनाया तहसील अध्यक्ष
केसली(सागर): मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने सामाजिक कार्यकर्ता नितिन खेहुरिया को तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर रविन्द्र सिंह तोमर की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष कमलेश राय द्वारा की गई है।
आयोग द्वारा जारी नियुक्ति प्रमाण-पत्र के अनुसार, नितिन खेहुरिया ने मानवाधिकार विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और मानवाधिकार संरक्षण एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में योगदान की प्रतिबद्धता जताई है। उनकी नियुक्ति जून 2027 तक प्रभावी रहेगी।
नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष नितिन खेहुरिया ने कहा, "मैं क्षेत्र में मानवाधिकारों की रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य निष्ठा एवं ईमानदारी से करूंगा।"
क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने नितिन खेहुरिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की गतिविधियां ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचेगी।
यह नियुक्ति क्षेत्र में मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता और सक्रियता को और अधिक बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Continue With Google
Comments (0)