आज इंदौर में वंदे भारत न्यूज़ के 7वें स्थापना दिवस के भव्य समारोह में आदरणीय कमल जी (डायरेक्टर, वंदे भारत न्यूज़) द्वारा मुझे सभी सम्मानित अतिथियों एवं साथियों के समक्ष ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व, प्रेरणा और खुशी का विषय है। मैं इस सम्मान को अपनी पत्रकारिता के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का सम्मान मानता हूँ।
मैं आदरणीय कमल जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा। साथ ही वंदे भारत न्यूज़ परिवार के प्रत्येक सदस्य का दिल से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझे अपना स्नेह, विश्वास और सम्मान दिया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वंदे भारत न्यूज़ निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे और निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में देशभर में अपना नाम रोशन करता रहे।
आप सभी का दिल से धन्यवाद।
– महेंद्र सिंह लहारिया
Continue With Google
Comments (0)