विकास कार्यों में लापरवाही के खिलाफ भाजपा नेता वेद प्रकाश तिवारी का आमरण अनशन
त्योंथर, रीवा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनपद पंचायत सदस्य वेद प्रकाश तिवारी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान हेतु ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। प्रशासन की उदासीनता के विरोध में बुधवार, 5 अगस्त से प्रारंभ हुए इस बड़े जनआंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखी गई।
अनशन के जरिए तीन प्रमुख मांगों को रखा गया है:
- घुसरूम से नौवस्ता तक सड़क का शीघ्र निर्माण।
- क्षेत्र के कई गांवों में जर्जर एवं पुरानी विद्युत केबलों को बदलना।
- शासकीय कंपोजिट मदिरा दुकान से होने वाली अवैध शराब की पैकारी पर तत्काल रोक लगाना।
वेद प्रकाश तिवारी ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए कई बार विधायक की जनसुनवाई, एसडीएम कार्यालय और संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के कारण ग्रामीणों के हित में यह कठोर कदम उठाना पड़ा।
अनशन स्थल ग्राम ककरेला, घुसरूम और नौवस्ता की सीमा पर सड़क किनारे बनाया गया है, जहां ग्रामीण प्रशासन से जल्द मांगें पूरी करने की अपील कर रहे हैं।
इस धरने-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व सरपंच राजबिहारी केवट, विजय कुशवाहा, मनीष मौर्या, धीरेन्द्र सिंह, बालेंद्र तिवारी, विपिन तिवारी, हरिश्चंद्र केवट, शिवबहोर केवट और बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य ग्रामीण शामिल हुए।
ग्रामीणों और भाजपा नेता वेद प्रकाश तिवारी का यह आंदोलन प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है और क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग कर रहा है।
Continue With Google
Comments (0)