सौसर: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौसर द्वारा गैस सिलेंडर के मूल्य वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता तथा बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि और पेट्रोल डीजल की कमी के विरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सौसर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं अपरिपक्वता के चलते आम जनता महंगाई की मार से पहले से ही प्रभावित हैं उस पर मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के मूल्यों में वृद्धि करके एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में बढ़ोतरी करके जनता का जीना कठिन कर दिया है।
साथ ही पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में नहीं होने से आमजन परेशान है जिससे जनता में भारी आक्रोष व्याप्त है उपरोक्त मुल्य वृद्धी को तत्काल वापस लिए जाने एवं सौसर क्षेत्र में अवैद्य धंदे जुआ-सट्टा, अवैद्य शराब की गांव-गांव में अनाधीकृत रूप से हो रही बिक्री जिससे सभी ग्रामो का वातावरण खराब हो रहा है जिस पर अंकुश लगाने एवं ज्ञापन में लिखित अन्य बिन्दुओं का तत्काल निराकरण कर आम जनता को राहत पहुंचाने की मांग ब्लॉक कांग्रेस द्वारा की गई है एवं मांग पूर्ण न होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
इस अवसर पर विधायक विजय चौरे,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजेंद्र येमदे,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चाके,विलास जोगी, चंद्रशेखर गुर्वे,राजीव चौधरी,विट्ठल गायकवाड, ब्लॉक महिला अध्यक्ष एड.रामशिला सूर्यवंशी, नगर सौसर अध्यक्ष संजय ठाकरे,गंगाधर गोेखे,प्रदीप विरखरे, सुनील तिवारी,अमरीश जैसवाल, ज्ञानेश्वर गावंडे,समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)