बुधनी में गैस की कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
बुधनी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गैस की कथित कालाबाजारी और गरीबों के हक पर डाका डाले जाने के विरोध में तहसील कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में गैस की कालाबाजारी बढ़ रही है, जिससे गरीब और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और गरीबों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश राजपूत के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान किसान कांग्रेस नेता छगन लाल दुबे, पूर्व पार्षद अजय यादव, रामेश्वर प्रसाद, माखन मीणा, इंटक जिला अध्यक्ष आमिर पटेल, किसान कांग्रेस नेता अजय यादव, प्रमोद चौहान, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दुबे, कल्पेश चौहान, राजीव दुबे, निखिल दायमा, विशाल यादव सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

Continue With Google
Comments (0)