छतरपुर पुलिस द्वारा रात्रि के दौरान हाई स्कूल के 16 वर्षीय परीक्षार्थी को छतरपुर से थाना खजुराहो क्षेत्र अंतर्गत सकुशल पहुंचाया घर, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों को किया जाएगा सम्मानित
छतरपुर पुलिस को विगत रात्रि लगभग 10 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि छतरपुर नगर में एक 16 वर्षीय किशोर परेशान अवस्था में है और अपने घर नहीं पहुंच पा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बालक से बातचीत कर संबंधित जानकारी प्राप्त की।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उक्त बालक थाना क्षेत्र खजुराहो का निवासी है तथा कक्षा दसवीं का छात्र है। वर्तमान में परीक्षा सत्र चल रहा है और वह छतरपुर प्रयोगात्मक परीक्षा देने आया था। आर्थिक समस्या के कारण वह वापस अपने घर नहीं जा पा रहा था, जिससे वह परेशान था।
पुलिस द्वारा बालक को संरक्षण में लिया गया। थाना प्रभारी बमीठा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक को सकुशल घर पहुंचाने की व्यवस्था कराई। इसके बाद निजी वाहन एवं डायल 112 वाहन के माध्यम से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित उसके गांव, थाना क्षेत्र खजुराहो, सुरक्षित पहुंचाया गया।
बालक के सकुशल घर पहुंचने पर परिजनों द्वारा छतरपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की उद्घोषणा की गई है।*
इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, थाना प्रभारी खजुराहो उप निरीक्षक एन.के. सोलंकी, कोतवाली से प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, डायल 112 बमीठा से आरक्षक भानु पटेल, डायल 112 खजुराहो से प्रधान आरक्षक वीरेंद्र मोहन, सोशल मीडिया सेल से आरक्षक राहुल भदौरिया एवं आरक्षक शिवेंद्र सिंह सहित टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur Dial112 MP #mppolice #chhatarpur

Continue With Google
Comments (0)