शहर में धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव, प्रसादी भंडारों के होंगे आयोजन छोटा लखन सेवा समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर की चर्चा

बड़वानी :-शहर के नवलपुरा स्थित श्री हनुमान मंदिर में हनुमानजी का जन्मोत्सव छोटा लखन सेवा समिति तत्वावधान में धूमधाम से मनाया जाएगा। आगामी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शनिवार रात्रि आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान निर्णय लिया कि राम नवमी महोत्सव भी मनाया जाएगा। जिसमें राम जी के जन्म के समय हवन पूजन होगा। महाप्रसादी का वितरण होगा। साथ ही सामूहिक रूप से सुंदरकांड का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। 1 अप्रैल को भव्य सुंदर कांड होगा। पश्चात 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर आरती होगी और हवन प्रारंभ होगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक प्रसादी भंडारा होगा। आनंद कारज भवन में हुई बैठक में हनुमान जन्मोत्सव पर की जाने वाली तैयारियों को लेकर सभी के सुझाव लिए गए। साथ ही दानदाताओं से यथाशक्ति सहयोग का आह्वान किया।