ठंडाई सामग्री का बाजार गर्म, देसी फ्रिज मटकों की मांग बढ़ी
भीषण गर्मी से झुलसने लगा शहर, तापमान 38 डिग्री पार
बड़वानी. निमाड़-अंचल का पेरिस कहे जाने वाला यह शहर का वातावरण अब अपनी तासीर पर लौटने लगा हैं। मार्च माह समापन के साथ ही दिन-रात का पारा बढने से तेज धूप व गर्म हवाओं से शहर झुलसने लगा हैं। अधिकतम तापमान 38.1 और न्यूनतम 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप व गर्म हवाओं के थपेड़ों के चलते मार्गों व बाजार में आवाजाही पर असर दिखाई दिया। गर्मी बढने के साथ ही चौक चौराहों पर गन्ने की चरखी सतत
घूमती नजर आ रही हैं। लोग गन्ने का रस, फलों का ज्यूस, कुल्फी, आईस्क्रीम और कोल्ड्रिंग्स से राहत
पाते नजर आ रहे हैं। वहीं शहर में विभिन्न स्थानों पर देशी फ्रिज कहे जाने वाले देशी मटकों की दुकानों पर लोग आवश्यकता अनुसार आकार-प्रकार के मटके खरीदने लगे हैं।
*डूब से बाहर नजर आने लगा दत्त मंदिर*
वहीं शहर के समीप नर्मदा बैकवाटर में कमी से अब रोहिणी तीर्थ राजघाट तक सडक मार्ग पूरी तरह खुल गया हैं। वाहनों से लोग यहां तक पहुंचने लगे हैं। वहीं बीते 8 माह से जलमग्न दत्त मंदिर अब सीढियों तक खुल चुका हैं। वर्तमान में मंदिर के ओटले के आसपास पानी जमा हैं। आगामी दिनों में बैकवाटर में और कमी होने से नया घाट, पुराना पुल भी नजर आने लगेगा।

Continue With Google
Comments (0)