2 वर्षीय बच्ची के गले में फंसा क्लिप,गले में क्लिप का नुकीला हिस्सा,खाने की नली और सांस की नली के बीच बुरी तरह फंसा आया नजर ,ड़ॉ ने मासूम बच्ची को प्रदान किया नवजीवन, परिजनों ने ली राहत की सांस ।

बड़वानी- जिला चिकित्सालय के डॉक्टर बत्रा ने 2 वर्षीय बच्ची के गले में फंसा क्लिप निकाल अनुपम कार्य किया। जिससे मासूम बच्ची को नवजीवन प्रदान किया। परिजनों ने भी राहत की सांस ली। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पाटी विकासखंड के ग्राम ओसाड़ा निवासी दीपक सोलंकी की 2 वर्षीय बालिका रंजीना ने  गले में बालों में लगाने वाला प्लास्टिक का क्लिप निगल लिया था। इसके बाद से उसने खाना-पीना बंद कर दिया। पानी पीने में भी उसे परेशानी होने लगी और लगातार रोती रही। इस पर परिजन बालिका को बड़वानी जिला अस्पताल लेकर आए। यहां ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनुपम बत्रा को बच्ची को चेकअप कराया। इस दौरान एक्सरे के दौरान बच्ची के गले में क्लिप का नुकीला हिस्सा खाने की नली और सांस की नली के बीच में जाकर बुरी तरह फंसा नजर आया। जिससे बच्ची को सांस तक लेने में दिक्कत होने लगी थी और उसकी स्थिति बिगडऩे लगी थी। वक्त की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर बत्रा ने तत्काल बच्ची के ऑपरेशन करने का फैसला लिया। बच्ची को बेहोश किया गया और बिना किसी बड़े चीर-फाड़ के दूरबीन के जरिए सावधानी से वह क्लिप निकाल लिया गया। जिसके बाद  परिजनों ने भी राहत की सांस ली। डॉक्टर बत्रा ने कहा कि बालिका रंजीना अब पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।