सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर होगी वेतन कटौती, समय सीमा में पूर्ण कराए जनगणना काम

बड़वानी-कलेक्टर जयति सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागृह में समय-सीमा बैठक ली। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की 50 दिवस से अधिक लंबित और एल-3/एल-4 स्तर की शिकायतों को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों के वेतन से राशि काटकर रेड क्रॉस सोसाइटी में जमा कराने के आदेश दिए। वहीं बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का एसडीएम स्वयं निरीक्षण करेंगे। कलेक्टर ने ग्रीष्मकालीन जल प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी ग्रीष्मकाल में जिले के नागरिकों को सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और गिरते भू-जल स्तर में सुधार के लिए समुचित प्रयास किए जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि गर्मी के मौसम में पानी की एक एक बूंद का प्रबंधन अनिवार्य है।
इसके लिए जिले के सभी जल स्रोतों जाए। और की हीट मैप के अनुसार मैपिंग की जाए। स्टॉप डैम और चेक डैम पर तुरंत गेट लगाने का कार्य पूर्ण किया सभी हैंडपंपों की कलरिंग मरम्मत के साथ-साथ, वैज्ञानिक पद्धति से वेल डिजाइन पोखर निर्माण का कार्य किया जाएगा। प्राचीन जल स्रोतों जैसे बावड़ियों की साफ-सफाई और गाद निकासी का कार्य बारिश को पूर्व किया जाए। कलेक्टर ने बताया कि 19 मार्च से प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान शुरु होगा। इसमें जन-भागीदारी सुनिश्चित कर भू-जल स्तर सुधारने और नदियों के प्रवाह को बनाए रखने के लिए कार्य किये जाएंगे। साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर व्यक्तिगत पहल तथा सामुदायिक सहभागिता से शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हेतु प्याऊ आदि की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। वहीं कलेक्टर ने आगामी सत्र के लिए गणवेश, साइकिल और पाठ्य पुस्तकों का समय पर वितरण सुनिश्चित करने तथा शिक्षकों की सघन ट्रेनिंग आयोजित करने के निर्देश दिए।