नवागत कलेक्टर से कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात कर नीतू परमार को पुनः नपा अध्यक्ष का प्रभार सौंपनें की मांग की
मुलताई। सोमवार नवागत कलेक्टर सौरभ कुमार सोनवणे से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने माननीय उच्च न्यायालय के फैसले से कलेक्टर को अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल में नपा उपाध्यक्ष शिव कुमार माहोरे, पार्षद निर्मला उबनारे, वंदना साहू, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित शिवहरे,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार, प्रहलाद सिंह ठाकुर, शेख जाकिर, राजेश गावंडे एवं सरफराज खान शामिल थे।
कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर से मांग की कि उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए नीतू सिंह परमार को तत्काल नगरपालिका अध्यक्ष का दायित्व पुनः सौंपा जाए।
कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनी और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Continue With Google
Comments (0)