राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट गेट के बाहर दिया धरना। मांगो को लेकर सीएम के नाम सौपा तहसीलदार को ज्ञापन ।

बड़वानी -दरअसल जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन रहा इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय के गेट के बाहर धरने पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की इस दौरान जिला मुख्यालय सहित आसपास के किसान धरने में शामिल हुए जहाँ एक ओर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष मदन मुलेवा ने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर मांगो को पूरा करने की चेतावनी दी , किसानों की मक्का खेत मे है और गेंहू की खरीदी नही हो रही ,चने के भाव नही मिल पा रहे है ऐसे में इन तीनो फसलों की समस्या होते हुए भी किसानों की ऋण अदा की 28 तारीख है जिसे सरकार बड़ा नही रही है ।वही इस आंदोलन से सरकार से मांग की गई है किसानों की ऋण अदाई की तारीख बढ़ाकर 31 मई की जाए हॉलाकि ऐसे में जो किसान है उन्हें रेगुलर किया जाए 
इस दौरान मुलेवा ने कहा कि एक ओर  किसानों के लिए के लिए ई टोकन खाद की व्यवस्था की सरकार बात तो कर रही है  लेकिन निमाड़ के ट्राइबल जैसे क्षेत्र के किसान न तो इतने शिक्षित नही है ओर नही  शिक्षित किसानों की संख्या अधिक है ,ओर नही फार्मर आईडी बनी जिसके चलते सर्वर डॉउन की समस्या आए दिन बनी रहती है इस तरह से किसानों के ऊपर समस्या थोपने का काम सरकार कर रही है वही किसानों को समय पर मिंलने वाले खाद की पूर्ति समय पर नही हो पाएगी। जिसके चलते किसान को फसलो की सीजन के समय समस्या उठानी पड़ सकती है।
 जिसको लेकर ज्ञापन में मांग उठाई गई है इस दौरान जिले में हुई असमय बारिश के चलते भी किसानों की मक्का गेंहू ओर  सब्जियां चपेट में आई हुई है जिससे फसलें प्रभावित हुई है जिसका सर्वे कर पीड़ित किसानों को शासन की ओर से उचित मुआवजा राशि दी जाए लेकिन ऐसे में न तो अब तक नष्ट फसलों का सर्वे हुँआ ओर नही किसानों की नष्ट फसलों का सर्वे का एहसास हुँआ है ओर नही  सरकार पीड़ित किसानों की नष्ट फसल का मुआवजा का प्लान भी कोई बना रही हो ,पुनः आज ज्ञापन के माध्यम से शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए, शासन और प्रशासन मिलकर किसानों की नष्ट फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाए 
इस दौरान किसानों की मांग है कि ऋण मुक्ति के पूरा दाम ओर वर्तमान में जिन मांगो को लेकर ज्ञापन दिया है।  उन मांगो को पूरा करवाने के लिए आगामी समय में किसान धरने पर बैठकर  कलेक्टर कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा  ओर जिन मांगो को लेकर धरने पर बैठे है उन मांगो को लिखित देने का काम शासन प्रशासन से किया है,इस बीच धरने पर बैठे किसानों से मिंलने पहुंचे तहसीलदार हितेंद्र भावसार को ज्ञापन देने से पूर्व किसानों ने अपनी समस्या से बैठाकर अगवत कराया गया जिसके बाद किसानों को तहसीलदार आश्वस्त करते हुए किसानों ने ज्ञापन सौपा वही किसानों के धरने प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी कलेक्ट्रेट गेट के पर तैनात रही।