ऐतिहासिक रहस मेला का समापन, गोपाल भार्गव की मांगों पर मंत्री ने दी स्वीकृति 

 

 

गढाकोटा। सागर जिले के गढ़ाकोटा में प्राचीन और ऐतिहासिक रहस मेले के समापन हो गया है। इसके तीसरे और आख़िरी दिन मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शिरकत की। जिला स्तरीय रोजगार मेला के अवसर पर मंत्री ने रोजगार मेले में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इस मौके पर विधायक गोपाल भार्गव ने क्षेत्रवासियों की और से कई मांगें रखी। उपमुख्यमंत्री से मांग करते हुए सिविल अस्पताल गढ़ाकोटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रहली और शाहपुर में मेडिकल आफिसर और विशेषज्ञों की नियुक्ति, ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में नियुक्ति, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की प्रगति कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में स्थापित करना।

 

साथ ही क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा में वृध्दि हो इसके लिए जांच मशीनों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ सर्जन स्टाफ की नियुक्तियां करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर मंत्री शुक्ल ने यथायोग्य स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमजन को विशेषज्ञों द्वारा उत्कृष्ट इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हमेषा संकल्पित और कार्यरत है।

 

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बेटियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अजमेर से एचपीवी टीकाकरण के देशव्यापी अभियान का शुभारंभ किया है इसी को लेकर मंत्री राजेंद्र शुक्ल और गोपाल भार्गव ने जिला स्तरीय एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत करते हुए गीता दुबे को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन दिलाने का अनुकरणीय कार्य किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।