17 मरीजों को उनके 19 परिजनों के साथ भेज भोपाल 

गढाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा में प्रति रविवार की भाँति पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के निज निवास गणनायक से एम्बुलेंस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न उपचाररत मरीजों को इलाज हेतु भोपाल के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कुल 17 मरीजों को उनके 19 परिजनों के साथ भेजा गया,जिनमें 4 हृदय रोग,5 कैंसर,3 लीवर,03 किडनी,1 हड्डी तथा 1 गर्भाशय से संबंधित गंभीर बीमारी के मरीज शामिल हैं। विधायक गोपाल भार्गव ने बताया कि रवाना होने से पूर्व सभी मरीजों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएँ दीं। सभी मरीज भोपाल पहुँचकर रात्रि विश्राम मेरे भोपाल स्थित निवास पर करेंगे तथा सोमवार के दिन आवश्यकता अनुसार उन्हें अस्पताल में जाँच एवं उपचार के लिए भर्ती कराया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच सकुशल वापस लौटें।