महिला सशक्तिकरण एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन,अधिवक्ता संघ गढ़ाकोटा ने किया सम्मान

गढ़ाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा में अधिवक्ता संघ द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला अधिवक्ताओं का सम्मान करना और होली पर्व के अवसर पर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ गढ़ाकोटा के अध्यक्ष जमील कुरैशी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मजिस्ट्रेट अम्बर सिंह,तहसीलदार महेश दुबे तथा गढ़ाकोटा थाना प्रभारी शिवम दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत फूलमाला एवं शॉल भेंट कर किया गया।

समारोह के दौरान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिवक्ताओं को विशेष रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित सभी अधिवक्ताओं का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से न्याय व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है तथा ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता को भी बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के कई सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इनमें प्रमुख रूप से लड़िया जी,ममता चौधरी,नोटरी राकेश शर्मा, राजाराम कोरी,विवेक भागवत,लक्ष्मीकांत पाठक (उच्च न्यायालय देवरी),राजा कुरैशी,टीकाराम पटेल, कोषाध्यक्ष बहराम खान,वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चौबे,शंकर शंभू राय,शशि कुमार खत्री,प्रदीप नेमा सहित अधिवक्ता संघ गढ़ाकोटा के सभी सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।