21 मरीजों को इलाज हेतु 3 एम्बुलेंस से भेजा भोपाल 

 

 

गढाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा में रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों जिनमें हड्डी,कैंसर,लीवर,किडनी,आँख एवं बच्चादानी सहित अन्य रोगों से पीड़ित कुल 21 मरीज शामिल हैं । रविवार को उनके 22 परिजनों के साथ 3 एम्बुलेंस के माध्यम से अपने निवास ‘गणनायक’ से भोपाल के लिए बेहतर उपचार हेतु रवाना किया गया।

अभिषेक भार्गव ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि सभी शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच सकुशल लौटें। आप सभी के स्वस्थ जीवन की कामना ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।