23 मरीजों को इलाज हेतु भोपाल भेजा

गढाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा में रविवार को रहली विधानसभा क्षेत्र के गंभीर एवं उपचाररत 23 मरीजों को उनके परिजनों सहित पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव ने निज निवास गणनायक से एम्बुलेंस के माध्यम से भोपाल हेतु रवाना किया गया।

इनमें 03 कैंसर से पीड़ित, 07 किडनी एवं गर्भाशय संबंधी समस्याओं से ग्रसित तथा 13 अन्य विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे मरीज शामिल हैं।

पूर्व मंत्री ने बताया कि सभी मरीजों को मेरे भोपाल स्थित निवास पर विश्राम के लिए ठहराया जाएगा,ताकि वे यात्रा के बाद आराम कर सकें। तत्पश्चात सोमवार को प्रत्येक मरीज की बीमारी एवं आवश्यकतानुसार उन्हें संबंधित विशेषज्ञ अस्पतालों में भेजकर उनके इलाज एवं आवश्यक जांचों की प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाएगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटें।