14 मरीजों को उनके परिजनों सहित कुल 32 लोगों को एम्बुलेंस एवं निजी वाहनों द्वारा बेहतर उपचार हेतु भोपाल भेजा
गढाकोटा। रहली विधानसभा से विधायक गोपाल भार्गव द्वारा प्रत्येक रविवार को रहली विधानसभा क्षेत्र के गरीब असहाय लोगों को उनके इलाज के लिए भोपाल भेजा जाता है रविवार के दिन 14 मरीजों को उनके परिजनों सहित कुल 32 लोगों को एम्बुलेंस एवं निजी वाहनों द्वारा बेहतर उपचार हेतु भोपाल भेजा गया। दमोह जिले से रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के लिए नन्हेलाल गौंड को तथा 6 वर्षीय बालिका तुलसी, जिसे हृदय में छेद की समस्या है, को भी उपचार हेतु भेजा गया है।सभी मरीजों का सोमवार को भोपाल के उत्कृष्ट अस्पतालों में समुचित उपचार कराया जाएगा।

Continue With Google
Comments (0)